मस्तूरी एसडीएम बने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के अतिरिक्त निजी सचिव,

संपादक ~ अभिलाष सिंह

बिलासपुर । केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के अतिरिक्त निजी सचिव के रूप में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमित कुमार सिन्हा की नियुक्ति की गई है। भारत सरकार से जारी आदेश के अनुसार (2015 बैच) के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अमित कुमार सिन्हा की नियुक्ति केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के अतिरिक्त निजी सचिव के रूप में की गई है। अमित सिन्हा वर्तमान में बिलासपुर जिले के मस्तूरी अनुविभाग में एसडीएम है।

11 अक्टूबर को निर्माण भवन नई दिल्ली से अपर सचिव भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव को जारी पत्र अमित कुमार सिन्हा को अतिरिक्त निजी सचिव नियुक्त करते हुए रिलीव करने के लिए निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!