दुकान में अवैध मादक पदार्थ गांजा के बिक्री करने का आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

बलौदाबाजार भाटापारा – मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अपने दुकान में अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने वाले आरोपी को सिमगा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार “ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना सिमगा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों , अवैध महुआ शराब बनाने वाले , जुआ सट्टा एवं मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में ग्राम दरचुरा में अपने दुकान में गांजा की बिक्री करने वाले एक आरोपी को पकड़ा गया है। मुखबिर की सूचना पर गत दिवस 14 अक्टूबर को थाना सिमगा पुलिस टीम द्वारा ग्राम दरचुरा में घेराबंदी कर अपने दुकान में बिक्री करने के लिये अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने वाले एक आरोपी प्रदीप माण्डे को पकड़ा गया है। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी एवं उसके दुकान का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया , जिसमे आरोपी के दुकान से कुल चार नग अलग-अलग पैकेट में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाई पश्चात मिले गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया , जिसमें कुल 04.247 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बाजारू मूल्य 34000 रूपये होना पाया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया है। प्रकरण में थाना सिमगा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 405/2024 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध पाये जाने से थाना सिमगा पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना सिमगा पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी

प्रदीप माण्डे उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम दरचूरा , थाना – सिटी कोतवाली , जिला – बलौदाबाजार भाटापारा (छत्तीसगढ़)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!