आबकारी विभाग मुंगेली द्वारा छापेमार कार्यवाही

जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर मुंगेली राहुल देव द्वारा दिए गए निर्देश पर सहायक आयुक्त आबकारी अधिकारी राजेश जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में आबकारी विभाग मुंगेली की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में आबकारी वृत मुंगेली के आबकारी उप निरीक्षक, विशेन चंद्रवंशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 21/10/2024 दिन सोमवार को ग्राम नवागांव चीनू, थाना मुंगेली में 8.28 लीटर देशी प्लेन जप्त कर आरोपी मिथुन बंजारे, पिता संतोष बंजारे उम्र 25 वर्ष जाती सतनामी सकिन नवागांव चीनू के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की गैर जमानती धारा 34(1)(क)(च),34(2) व 59(क) के तहत् प्रकरण कायम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!