ब्रेकिंग न्यूज

युवक ने सुसाइड नोट में लिखा अपनी गलती की पा रहा हूं सजा, फिर लगा ली फांसी, सुसाइड नोट में प्रेम संबंध का जिक्र

ग्राम नेवारी में रहने वाले युवक ने लगाई फांसी लिखा अपने ही गलती की पा रहा सजा। युवक का नाम मोनु है। मोनु से पड़ोसी के बाड़ी में कपड़ा सुखाने वाली रस्सी को बनाया फंदा और लगाली फांसी। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।


बिलासपुर। मल्हार क्षेत्र के ग्राम नेवारी में रहने वाले युवक ने पड़ोसी के घर के पीछे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उसने अपनी आत्महत्या का कारण खुद की गलती का सजा पाना लिखा है। इसके अलावा उसने एक लड़की का जिक्र भी सुसाइड नोट में किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मल्हार चौकी क्षेत्र के नेवारी में रहने वाले दीपक सिंह ठाकुर उर्फ मोनू किसान थे। कुछ दिनों पहले से वे गांव में नहीं रह रहे थे। स्वजन उसकी तलाश में लगे थे। बुधवार की सुबह नेवारी में रहने वाले डा सोनी कुमार सुमन के घर के पीछे पेड़ पर उनकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मोनू ने कपड़ा सुखाने वाली रस्सी को तोड़कर फांसी का फंदा बनाया था। लाश मिलने की सूचना पर मोनू के स्वजन मौके पर पहुंचे। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस काे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!