ब्रेकिंग न्यूज

मुंगेली के सरगांव में तीन लोगों की करंट लगने से मौत, एक की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में करंट लगने से तीन की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है। सोमवार को झालर लगाने के लिए लोहे की सीढ़ी लेकर पैदल जा रहे थे इसी दौरान सीढ़ी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई।मामला सरगांव थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, 20 साल का शिवा पांडे इलेक्ट्रिशियन है उसने आसपास झालर लाइट लगाने का ठेका लिया था। पथरिया रोड स्तिथ अविनाश पेट्रोल पंप में झालर लाइट लगाने शिवा के साथ दोनों नाबालिग सीढ़ी लेकर निकले थे।

अचानक तार से टकराई सीढ़ी

बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर हाईटेंशन लाइन गई हुई है। अचानक सीढ़ी हाईटेंशन तार से टकरा गई। इसके चलते करंट फैला और चारों उसकी चपेट में आ गए। इससे झुलसने से मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। वहीं शिवा की हालत गंभीर है। उसे बिलासपुर सिम्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची सरगांव पुलिस ने मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतकों की पहचान अर्जुन यादव 16 साल, निवासी हिंछापुरी, राम साहू 20 साल निवासी हिर्रीमाइंस और प्रियांशु यादव 15 साल निवासी सरगांव के रूप में हुई है।

नाबालिग द्वारा काम आम बात है लगभग प्रतिष्ठान मालिक अपने प्रतिष्ठानों में सिर्फ औपचारिक लिखते है कि हमारे यहां कोई नाबालिग कर्मचारी नही हैं

प्रशासन द्वारा कार्यवाही के तौर पर छोटे दुकानदारों पर कार्यवाही की जाती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!