ब्रेकिंग न्यूज

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और समर्थकों के साथ आत्मा सिंह क्षत्रिय ने मनाया अपना जन्मदिन

रायपुर/मुंगेली – जिले के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष और कृषि उपज मंडी पूर्व अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय का जन्मदिन समर्थकों द्वारा मनाया गया | सुबह से ही जिले एवं प्रदेश के नेतागण और सुभचिन्तक फोन के माध्यम से बधाई देते रहे | सर्वप्रथम घर में परिवार वालों नें केक काटा एवं समर्थकों नें गुलदस्ते भेंट कर सम्मान किया |
  नगर में इस जोश खरोस से जन्मदिवस मनाने के बाद आत्मा सिंह रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गिरीश देवांगन से उनके बंगले में सौजन्य भेंट करने पहुँचे, जहाँ पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उन्होंने केक काटकर उनका आशीर्वाद लिया|  इस अवसर पर सन्निर्माण कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल, संयुक्त महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी आलोक चंद्राकर, सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिव सिंह, विनोद तिवारी,जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, आईटी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष सागर सोलंकी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह, भवानी माथुर, दीपक पात्रे, हिमालय भारद्वाज, रमेश सिंह आदि सम्मिलित हुए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!