मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 12 आरोपी गिरफ्तार, ₹47,000 नगद जब्त



मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के निर्देश पर जिले में जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। दिनांक 28.12.2024 को मुंगेली पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से कुल ₹47,000 की नगदी जब्त की।

ग्राम नवापारा खार में बड़ी कार्रवाई
थाना कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम नवापारा खार में छापेमारी कर आठ आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों से कुल ₹41,900 की नगदी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में शिवराज (37), प्रदीप कुमार (32), अयोध्या जोशी (43), भुवन आहिरे (24), कृष्णा जांगड़े (31), रामकुमार आहिरे (31), नरेश जांगड़े (33) और सुनील कुमार (36) शामिल हैं।

ग्राम खर्राघाट में चार आरोपी गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई ग्राम खर्राघाट में की गई, जहां बड़े पुलिया के पास जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से ₹5,210 की नगदी, ताश की पत्तियां और अन्य सामग्री जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों में इनदास भास्कर (54), खुमानदास मानिकपुरी (29), बसंत उर्फ छोटा (23) और रामगोपाल दुबे (40) शामिल हैं।

आरोपियों पर दर्ज मामले
दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, सायबर सेल प्रभारी, सउनि मधुकर, प्रधान आरक्षक राजेश बंजारे, दयाल गवास्कर, लोकेश राजपूत, यशवंत बाहिरे, भेषज पाण्डेकर, राजु साहू, अतुल ठाकुर, हेम सिंह, महेंद्र ठाकुर, गिरीराज सिंह और राकेश बंजारे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुंगेली पुलिस का यह अभियान अवैध गतिविधियों के खिलाफ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!