ब्रेकिंग न्यूज

राष्ट्रीय मंच पर छाईं मुंगेली की बेटी माही पाठक, सेमी कत्थक में प्रथम स्थान

मुंगेली की बेटी माही पाठक ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

राष्ट्रीय कला कृति महोत्सव में सेमी कत्थक नृत्य में प्रथम स्थान, बढ़ाया जिले का गौरव

मुंगेली। जिला मुख्यालय मुंगेली की प्रतिभाशाली बेटी माही पाठक ने भिलाई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कला कृति महोत्सव में सेमी कत्थक (सेमी क्लासिकल) नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रस्तुति देकर माही ने निर्णायकों का दिल जीत लिया और प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।

माही की यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि इससे पहले वह रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय नटरंग महोत्सव में द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। लगातार मिल रही सफलताओं ने उन्हें जिले की उभरती हुई नृत्य प्रतिभाओं में शामिल कर दिया है।

उपलब्धि पर जिले में खुशी की लहर

माही की इस सफलता से पूरे मुंगेली जिले में खुशी का माहौल है। उनके पिता पं. सतीश पाठक, माता स्वीटी पाठक, बड़े पापा सुनील पाठक, बड़ी मम्मी रजनी पाठक सहित पूरे पाठक परिवार को बधाइयां मिल रही हैं। स्थानीय नागरिकों और कला प्रेमियों ने कहा कि माही ने राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि प्रतिभा को उचित मंच और प्रोत्साहन मिले तो वह नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकती है।

मुख्य मंच पर किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय स्तर के इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथियों ने माही पाठक को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!