ब्रेकिंग न्यूज

मुंगेली में अतिवृष्टि की चेतावनी के बीच ‘प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन’ राहत एवं सहायता के लिए आया आगे

जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध कराई जाएगी राहत सामग्री, संस्था ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

मुंगेली। जिले में अगले 24 घंटे के दौरान अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। संभावित आपदा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संस्था प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन, मुंगेली ने भी राहत एवं सेवा कार्यों के लिए अपनी टीम को सक्रिय कर दिया है।

संस्था की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि यदि लगातार बारिश के कारण किसी परिवार का राशन पानी में भीग गया हो, कच्चा मकान या आशियाना क्षतिग्रस्त हो गया हो अथवा बाढ़ और जलभराव जैसी स्थिति के कारण किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न हुई हो, तो प्रभावित परिवार संस्था से संपर्क कर सकते हैं। संस्था अपनी क्षमता के अनुसार राहत सामग्री, आवश्यक खाद्य सामग्री, स्वास्थ्य सहायता एवं अन्य मानवीय सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी।

संस्था ने जिलेवासियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। साथ ही सक्षम नागरिकों से भी आग्रह किया गया है कि वे इस कठिन समय में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आएं और सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करें।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की घड़ी में समाज की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत होती है। जरूरतमंद परिवारों तक शीघ्र सहायता पहुंचाने के लिए स्वयंसेवकों की टीम लगातार सक्रिय रहेगी।

राहत एवं सहायता के लिए संपर्क करें: 9300711483

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!