झीरम घाटी शहादत दिवस पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

मुंगेली, 25 मई 2026// झीरम घाटी शहादत दिवस के अवसर पर आज शाम शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2013 में झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित कांग्रेसजनों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि झीरम घाटी के शहीदों का बलिदान लोकतंत्र, जनसेवा और छत्तीसगढ़ की अस्मिता के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान है। उनके संघर्ष और त्याग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नेताओं ने कहा कि शहीदों के आदर्श और विचार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला, सेवा दल जिलाध्यक्ष दिलीप बंजारा, मंडल अध्यक्ष जित्तू श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष जलेश यादव, आरिफ खोखर, नीरज यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पीनू वैष्णव, आनंद सोनी, रवि कोशले, राजा मानिक, धीरज पांडे, भीमेंद्र देवांगन, असद खोखर, राजेंद्र यादव, अजय यादव, हलदार जायसवाल, निखिल बंजारे, धीरेंद्र जांगड़े, लक्ष्मीकांत घृतलहरे, कमल बलराम यादव, भूपेंद्र देवांगन, भुवन यादव, यशवंत शर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन “झीरम के शहीद अमर रहें” के नारों के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!