ब्रेकिंग न्यूज

“पानी-पानी को तरसे मुंगेली: राजेंद्र व विवेकानंद वार्ड में जल संकट से मचा हाहाकार”

मुंगेली। भीषण गर्मी के बीच शहर के राजेंद्र वार्ड और विवेकानंद वार्ड में जल संकट गहरा गया है। हालात ऐसे हैं कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। जो पानी मिल रहा है, वह भी गंदा, दूषित और रेतीला बताया जा रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।



जानकारी के अनुसार, इन क्षेत्रों में एक बोर पंप से जल आपूर्ति होती थी, लेकिन पिछले 2-3 महीनों से जल स्तर गिरने और बोर धंसने के कारण सप्लाई बंद है। वैकल्पिक रूप से बलानी चौक से पाइपलाइन जोड़कर पानी देने की कोशिश की गई, लेकिन वहां पहले से ही अधिक दबाव होने के कारण सभी क्षेत्रों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

निवासियों का कहना है कि एक बाल्टी पानी भरने में आधा घंटा लग रहा है, जबकि कई घरों की टंकियां खाली पड़ी हैं। शिकायतों के बावजूद नगर पालिका द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए जाने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

प्रशासन द्वारा पूर्व में जल आपूर्ति दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनका असर जमीनी स्तर पर नहीं दिख रहा है। नागरिकों ने जल्द समाधान की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!