ब्रेकिंग न्यूज

रॉयल जिम एंड फिटनेस का भव्य शुभारंभ कल, शहरवासियों को दिया गया आमंत्रण

मुंगेली। शहर के बड़ा बाजार, कुम्हार पारा स्थित रॉयल जिम एंड फिटनेस का भव्य शुभारंभ कल, 16 जुलाई 2026 (गुरुवार) को सायं 4:00 बजे शुभ मुहूर्त में होगा। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं, खिलाड़ियों एवं फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों की गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है।

जिम के संचालक राजहंस तंबोली ने बताया कि आधुनिक उपकरणों एवं अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित रॉयल जिम एंड फिटनेस का उद्देश्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, फिटनेस और अनुशासित जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम स्वस्थ जीवन की आधारशिला है और यह जिम शहरवासियों को गुणवत्तापूर्ण फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

उद्घाटन समारोह में अतिथियों का स्वागत किया जाएगा तथा सभी आगंतुकों के लिए सायं 4:00 बजे से 8:00 बजे तक जलपान की व्यवस्था रहेगी।

संचालक राजहंस तंबोली ने समस्त शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों सहित कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं तथा अपना स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान करें।

कार्यक्रम विवरण

  • तिथि: 16 जुलाई 2026 (गुरुवार)
  • समय: सायं 4:00 बजे
  • स्थान: बड़ा बाजार, कुम्हार पारा, मुंगेली
  • जलपान: सायं 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक

संपर्क: राजहंस तंबोली – 9893800932

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!