
मुंगेली। जिला किसान कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा संगठन विस्तार एवं किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिला अध्यक्ष रामप्रकाश यादव द्वारा जारी आदेश में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।


जारी आदेश के अनुसार अखिल भारतीय किसान कांग्रेस एवं प्रदेश नेतृत्व की सहमति से कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई टीम में तेजसिंह क्षत्री को उपाध्यक्ष, लाला साहू को कोषाध्यक्ष, संतोष जायसवाल को महामंत्री, हेमंत माणिकपुरी को प्रवक्ता, रमेश्वर धुव को सचिव तथा राजेश्वर यादव को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला अध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने कहा कि नई कार्यकारिणी किसानों की आवाज को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का कार्य करेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की विचारधारा एवं किसान हित के मुद्दों पर सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
आदेश में उल्लेख किया गया है कि प्रदेश किसान कांग्रेस के महामंत्री प्रशासनिक कार्य आत्मा सिंह क्षत्रिय की अनुशंसा पर जिला किसान कांग्रेस मुंगेली की कार्यकारिणी सूची जारी की गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि सभी पदाधिकारी संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई है कि नई टीम किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करेगी।


