ब्रेकिंग न्यूज

स्वर्गीय मां का सपना साकार कर रही बिटिया, पूर्वजा जायसवाल ने नेशनल लेवल ‘कलाकृति महोत्सव’ में हासिल किया प्रथम स्थान

मुंगेली। कहते हैं कि सच्ची मेहनत और दृढ़ संकल्प के आगे परिस्थितियां भी हार मान लेती हैं। मुंगेली की प्रतिभाशाली बेटी पूर्वजा जायसवाल ने अपनी स्वर्गीय मां के सपनों को साकार करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘कलाकृति महोत्सव’ के नेशनल लेवल प्रतियोगिता, भिलाई में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

पूर्वजा ने अपनी कला प्रतिभा, निरंतर अभ्यास और अथक मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे मुंगेली जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

परिजनों के अनुसार, पूर्वजा की स्वर्गीय मां का सपना था कि उनकी बेटी अपनी प्रतिभा के बल पर बड़ी पहचान बनाए। मां के निधन के बाद भी पूर्वजा ने हिम्मत नहीं हारी और उनके सपनों को अपना लक्ष्य बनाकर लगातार मेहनत करती रहीं। आज उनकी यह सफलता उसी संघर्ष, समर्पण और मां के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि का प्रतीक बन गई है।

पूर्वजा की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!