मुंगेली जिला पंचायत के सीईओ प्रभाकर पांडे का हुआ स्थानांतरण, गोकुल राम रावटे होंगे नए सीईओ

राज्य शासन ने जारी की 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों की तबादला सूची, कई जिलों में बदले गए सीईओ, आयुक्त और अपर कलेक्टर रायपुर/मुंगेली, 08 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। जारी आदेश में प्रदेश के 19 अधिकारियों का प्रशासनिक…

Read More

पहली ही बारिश में जिला परिवहन कार्यालय की नई इमारत की खुली पोल, छत से टपका पानी और दीवारों में सीपेज

एक वर्ष पहले हुआ था लोकार्पण, पहुंच मार्ग अब तक अधूरा; परिवहन अधिकारी बोले—लोक निर्माण विभाग को भेजी गई शिकायत मुंगेली। सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। एक वर्ष पूर्व निर्मित शासकीय जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय की नई इमारत पहली ही बारिश में अपनी गुणवत्ता की पोल…

Read More

राष्ट्रीय राजमार्गों व सार्वजनिक सड़कों पर पशु छोड़ने पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम का आदेश, तीन माह तक रहेगा प्रभावी मुंगेली, 07 जुलाई। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और आमजन व पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्गों, सार्वजनिक मार्गों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मवेशियों को खुला छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार…

Read More

40 पौधों के रोपण के साथ “हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली” अभियान के 10वें वर्ष का शुभारंभ, 9 वर्षों में 8 हजार से अधिक पौधे रोपित

मुंगेली।पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित “हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली” अभियान के 10वें वर्ष का शुभारंभ रविवार को पारख मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में 40 पौधों के रोपण के साथ किया गया। इस दौरान नीम, चम्पा, कदम, पाम एवं गुलमोहर जैसे छायादार और पर्यावरण के…

Read More

संस्कृतभारती मुंगेली की वार्षिक बैठक संपन्न, संस्कृत के प्रचार-प्रसार का लिया संकल्प

मुंगेली। संस्कृतभारती छत्तीसगढ़ की मुंगेली इकाई की वार्षिक बैठक रविवार को राइजिंग स्टार स्कूल में उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित हुई। बैठक में जिले के संस्कृतप्रेमियों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लेते हुए संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार को लेकर व्यापक चर्चा की। बैठक का मार्गदर्शन प्रांत कुटुम्ब प्रमुख दामोदर सोनी ने…

Read More

जिनके गांव में कार्यक्रम, वही जनप्रतिनिधि आमंत्रण सूची से गायब! जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव के कार्ड पर उठे सवाल

मुंगेली।जिला प्रशासन द्वारा जारी जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026 के आमंत्रण पत्र को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। कार्यक्रम 4 जुलाई को विकासखंड मुंगेली के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभाठा में आयोजित होना है, लेकिन जिस ग्राम पंचायत और क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नाम आमंत्रण…

Read More

सरकारी दर से दोगुनी कीमत पर यूरिया बेचने का आरोप, किसान कांग्रेस ने कार्रवाई की उठाई मांग

मुंगेली। लोरमी क्षेत्र में किसानों को सरकारी निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर यूरिया खाद बेचे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जिला किसान कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), लोरमी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी कृषि केंद्र के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।…

Read More

मुंगेली:फैक्ट्री में मजदूर की हत्या मामले में दो आरोपियों को आजीवन कारावास

लोक अभियोजक रजनीकांत सिंह ठाकुर की प्रभावी पैरवी के बाद न्यायालय ने सुनाया फैसला मुंगेली। जिला एवं सत्र न्यायालय, मुंगेली श्रीमति गिरिजा देवी मेरावी ने थाना चिल्फी के बहुचर्चित गुड़ फैक्ट्री हत्या प्रकरण में दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने रविंद्र उर्फ कश्यप एवं दीपक कश्यप…

Read More

लखनऊ हादसे के बाद मुंगेली प्रशासन अलर्ट, एसडीएम समेत अधिकारियों ने कोचिंग सेंटर, जिम और लाइब्रेरी का किया निरीक्षण

मुंगेली। लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद मुंगेली जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्टर के निर्देश पर मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, तहसीलदार कुणाल पाण्डेय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह तथा अग्निशमन विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न कोचिंग सेंटरों, जिम और लाइब्रेरियों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान…

Read More

☕ चाय पे चर्चा : मुंगेली में अगला बड़ा हादसा होने का इंतजार क्यों?

मुंगेली। लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग और मुंगेली के गुरुकृपा मोबाइल दुकान में हुई आगजनी की घटना के बाद शहर में अग्नि सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है। चाय की दुकानों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के बीच यही चर्चा है कि आखिर प्रशासन और अग्निशमन विभाग किसी…

Read More
error: Content is protected !!